Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कौशल विकास और वित्तीय साक्षरता से कारोबार का विस्तार करें महिलाएं:प्रियंका सोनी

चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की निदेशक आईएएस प्रियंका सोनी ने कहा है कि महिलाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना जरूरी है। महिलाएं कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय साक्षारता और मार्केट तक सरल पहुंच के माध्यम से अपने उद्योगों का विस्तार कर सकती हैं। प्रियंका सोनी पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी फोरम द्वारा आयोजित सतत महिला उद्यमिता श्रृंखला के अंतर्गत ‘एम्पावरिंग माइंड’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

कार्यक्रम में भारी संख्या में चंडीगढ़ ट्राईसिटी की महिला उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने उद्यमिता और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु एक सार्थक मंच प्रदान करने के लिए पीएचडीसीसीआई शी फोरम की सराहना की। इस सत्र का उद्देश्य महिला उद्यमियों का सम्मान करना और महिलाओं के नेतृत्व में स्थायी एवं सुदृढ़ व्यवसाय निर्माण की रणनीतियों पर चर्चा करना था।

पीएचडीसीसीआई शी फोरम, हरियाणा की अध्यक्ष सुश्री अलका गुरनानी ने समावेशी आर्थिक विकास में महिला उद्यमियों की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में मेंटरशिप के अवसर पैदा करने, लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए शी फोरम की योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने निरंतर जुड़ाव और क्षमता निर्माण के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में पैनलिस्ट सुश्री लीना सिंह, वरिष्ठ उद्यमी, एमवे इंडिया ने व्यावसायिक सफलता को बनाए रखने में निरंतरता, अनुकूलनशीलता और संबंध-निर्माण के महत्व के बारे में बात की। यू-एंगेज की सह-संस्थापक सुश्री अभिलाषा शर्मा, कोडऑरिक्स की संस्थापक सुश्री स्विंकी शर्मा, अल्टरनेट लूप की संस्थापक सुश्री शिखा गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...

हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.