Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15वें वित्त के पैसे से टीबी रोगियों को पोषण किटें प्रदान करने वाला पहला ब्लाक बना धर्मशाला

Dharamshala, Rahul 

टीबी उन्मूलन की दिशा में कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। “टीबी हारेगा–कांगड़ा जीतेगा” अभियान को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला विकास खंड में टीबी रोगियों के लिए तैयार की गई पोषण किटों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

धर्मशाला प्रदेश का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है जिसने पंचायतों को प्राप्त 15वें वित्त आयोग के अनुदान का उपयोग करते हुए टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशासन का मानना है कि तपेदिक से जूझ रहे रोगियों को उपचार अवधि के दौरान संतुलित और ऊर्जा-समृद्ध आहार मिलना बेहद जरूरी है ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और इलाज के नतीजे अधिक प्रभावी हों।

विकास खंड धर्मशाला के अंतर्गत कुल 27 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की जाएंगी। इन किटों में शामिल हैं—4 किलोग्राम साबुत माह दाल, 5 किलोग्राम चने की दाल, 4 किलोग्राम लाल मसूर, 4 किलोग्राम मूंग दाल, 5 किलोग्राम गेहूं का आटा, 6 किलोग्राम मोंगरा चावल, 1 किलोग्राम मूंगफली, 1 किलोग्राम सोया चंक्स, 2 लीटर सरसों का तेल, स्किम्ड दूध के पैक और च्यवनप्राश। इन सभी पोषण सामग्रियों की कुल लागत 1.28 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे पूरी तरह पंचायत स्तर के 15वें वित्त आयोग अनुदान से वहन किया गया है।

डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि शोध और अनुभव बताते हैं कि जिन रोगियों को नियमित पोषण सहयोग मिलता है, वे अपना इलाज समय पर और बिना रुकावट पूरा करने में सक्षम होते हैं। ऐसे रोगियों में ड्रॉपआउट के मामले भी कम देखने को मिलते हैं। इसलिए कांगड़ा प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक टीबी रोगी तक यह पोषण सहायता पहुंचे।उन्होंने यह भी बताया कि एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को “निक्षय मित्र” के रूप में जोड़ा जा रहा है ताकि वे टीबी रोगियों को लगातार परामर्श और सहायता प्रदान कर सकें। ये समूह सदस्य समुदाय में स्क्रीनिंग व फॉलोअप गतिविधियों को भी मजबूत करेंगे।डीसी बैरवा ने उम्मीद जताई कि इस पहल से टीबी उन्मूलन के अभियान को नई गति मिलेगी और कांगड़ा जिला टीबी मुक्त बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.