Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली ब्लास्ट पर डीजीपी सख्त, आतंकवाद को बताया खतरनाक सनक

चंडीगढ़ | दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए आतंकवाद को “खतरनाक सनक” करार दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों की कोई क्षमता नहीं होती, इसी कारण वे सीधे मुकाबले की बजाय आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं और दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं।

डीजीपी ओपी सिंह ने लिखा कि जन-सुरक्षा एक निरंतर प्रक्रिया है, जो ऑक्सीजन की तरह आवश्यक है—जरा सी कमी भी हालात बिगाड़ सकती है। उन्होंने बताया कि हर तरफ खतरे मौजूद हैं और अपराध तंत्र लगातार ऐसे तत्वों पर निगरानी रखता है।

उन्होंने कहा, “आतंकवादियों की मंशा सीधी लड़ाई की नहीं होती। इसलिए वे निर्दोष लोगों को टारगेट करते हैं। ऐसे खतरों को रोकने के लिए राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक एक मजबूत व व्यापक तंत्र 24×7 काम करता है।”

NCR में एंटी-टेररिज्म तंत्र और मजबूत किया गया: डीजीपी

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि हाल ही में फरीदाबाद में अंतर्राज्यीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय खुफिया एजेंसी, दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस के एटीएस अधिकारी शामिल हुए। सभी एजेंसियों ने आपस में इनपुट और सुरक्षा अपडेट साझा किए।

उन्होंने कहा, “जब सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर काम करती हैं तो परिणाम कई गुना बेहतर होते हैं। हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में एंटी-टेररिज्म तंत्र को और मजबूत किया गया है। यह टीम लगातार सूचनाएँ जुटाएगी, जांच करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।”

सतर्क नागरिक ही आतंकवाद के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार

डीजीपी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद पर प्रभावी प्रहार तभी संभव है जब आम नागरिक भी सतर्क रहें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि—

  • अमेरिका में 9/11 से पहले अलकायदा के आतंकवादी केवल विमान टेक-ऑफ की ट्रेनिंग ले रहे थे।
  • यदि ट्रेनर ने यह असामान्यता नोट कर पुलिस को सूचित किया होता तो उनकी योजना शायद नाकाम हो जाती।
  • इजराइल में नागरिकों की सतर्कता के कारण पुलिस बड़ी संख्या में आतंकी हमले नाकाम करती है।

उन्होंने हरियाणा का एक उदाहरण भी दिया, जहाँ करनाल में एक होटलकर्मी ने संदिग्ध पहचान पत्र पर सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया। रातभर चले अभियान के बाद व्यक्ति को पकड़ा गया। बाद में मामला कुछ और निकला, लेकिन नागरिक की जागरूकता प्रशंसनीय रही।

डीजीपी की अपील

ओपी सिंह ने नागरिकों से अपील की “आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की आँख और कान बनें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत 112 पर दें। आपकी सतर्कता आतंकियों को योजना बनाने और छिपने की जगह नहीं देगी।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...

हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.