Facebook-f Youtube X-twitter

चिंतपूर्णी महोत्सव पर उठे सवालों पर विधायक बबलू का पलटवार, बोले—मंदिर न्यास से एक रुपया तक नहीं लिया

Chintpurni,Vikas-:चिंतपूर्णी में आयोजित महोत्सव को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि महोत्सव की तैयारी और आयोजन के लिए पिछली बार भी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी से कोई धनराशि नहीं ली गई थी और इस वर्ष भी मंदिर न्यास से एक रु. तक का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य जाने महोत्सव को विवादित बनाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक बबलू ने कहा कि पिछले वर्ष भी कुछ लोगों ने महोत्सव का विरोध किया था, और इस बार विरोध का सिर्फ तरीका बदल गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर मेले और महोत्सव आयोजित होते हैं, तो चिंतपूर्णी को लेकर ही आपत्तियाँ क्यों खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मंडी में शिवरात्रि मेला भगवान भोले शंकर के नाम सेरेणुका जी में मेला माता रेणुका के नाम से, और सोलन में शूलिनी माता के नाम से मनाया जाता है, जो कि सदियों पुरानी परंपरा है। ऐसे में माता चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर अनावश्यक रूप से शंका पैदा करना उचित नहीं है।

बबलू ने  बताया कि माता चिंतपूर्णी के प्रति उनकी आस्था गहरी है। उन्होंने स्वयं नंगे पांव माता की ज्योति लेकर पंडाल में स्थापित की, जो उनकी भक्ति और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महोत्सव धार्मिक भावनाओं से जुड़ा आयोजन है, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को एक मंच देना है।विधायक ने यह भी याद दिलाया कि पिछली बार महोत्सव में हिमाचली कलाकारों को न बुलाए जाने पर भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार महोत्सव में विशेष रूप से एक दिन हिमाचली कलाकारों के नाम रखा गया, जिसमें 100 से ज्यादा स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद लिया।बबलू ने आरोप लगाने वालों से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समझें और ऐसे महोत्सवों को विवादों में घसीटने के बजाय सहयोग करें, ताकि स्थानीय संस्कृति को और मजबूती मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.