Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा के 350 दिन बाद देउरी स्कूल का नया भवन तैयार, बाकी चार स्कूलों का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी

Mandi, Dharamveer-:वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा को लगभग 350 दिन बीत चुके हैं। इस भीषण त्रासदी में मंडी ज़िले के पांच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। लंबे इंतज़ार के बाद अब इनमें से एकमात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल देउरी का नया भवन 4.69 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। अब केवल इसके उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है।

गौरतलब है कि आपदा के तुरंत बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और देउरी स्कूल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने इस भवन को सबसे पहले तैयार कराया।उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने बताया कि देउरी स्कूल का भवन पूरी तरह तैयार है। शेष चार स्कूलों के लिए भी धनराशि जारी की जा चुकी है और उन पर तेज़ी से काम चल रहा है।

अस्थायी भवनों में चल रही कक्षाएं, कुछ जगह दान की भूमि पर बन रहे नए स्कूल

मंडी ज़िले के बाकी चार स्कूलों की कक्षाएं अभी भी अस्थायी भवनों में संचालित की जा रही हैं। इनमें से कुछ का निर्माण पुराने स्थान पर ही हो रहा है, जबकि कुछ स्कूल दान में मिली भूमि पर नए सिरे से बनाए जा रहे हैं।

जारी धनराशि इस प्रकार है—

  • सरकीधार स्कूल: ₹1.39 करोड़
  • घ्राण स्कूल: ₹2.50 करोड़
  • कथोग स्कूल: ₹1 करोड़
  • बागी कटौला स्कूल: ₹1 करोड़

धीमान के अनुसार, संबंधित एजेंसियों ने कार्य शुरू कर दिया है और आगामी महीनों में भवन निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.