चंडीगढ़ | राज्य की किसान संगठनों ने एक बार फिर सरकार को कड़ा संदेश देते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। किसान जत्थेबंदियों ने घोषणा की है कि वे 17 और 18 दिसंबर को जिला उपायुक्त (DC) कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने समय रहते सुनवाई नहीं की, तो वे 19 दिसंबर को प्रदेशभर में रेलवे ट्रैक जाम कर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब नाभा की सरकारी कोठी से ट्राली के पार्ट्स और अन्य चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। इस घटना से किसानों में रोष बढ़ गया है। किसान नेताओं का कहना है कि बरामदगी ने प्रशासन की लापरवाही और सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है।
संगठनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी ही होगी, नहीं तो संघर्ष और तीखा होगा।