Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा मिड डे मील में बड़ा बदलाव, अब HAICL सप्लाई करेगा राशन

चंडीगढ़।शिक्षा निदेशालय ने मिड डे मील योजना में बड़ा सुधार करते हुए खाद्य सामग्री की सप्लाई व्यवस्था बदल दी है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलने वाला राशन सीधे पंचकूला स्थित हरियाणा एग्री इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HAICL) से भेजा जाएगा। विभाग ने इसके लिए 6 अगस्त 2026 तक का अनुबंध किया है।

पूर्व में यह सामग्री हरित स्टोरों के माध्यम से भेजी जाती थी, लेकिन गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के बाद सप्लायर बदलने का निर्णय लिया गया। विभाग के अनुसार नए सिस्टम से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में सुधार होगा और वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

जिले के 608 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 77,771 विद्यार्थियों को अब मिड डे मील के लिए आवश्यक 25 खाद्य आइटम सीधे HAICL द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। सूची में दालें, तेल, मसाले, गुड़, बेसन, फोर्टिफाइड नमक, नारियल पाउडर सहित कुल 25 प्रकार की सामग्रियां शामिल हैं।

कक्षा अनुसार विद्यार्थियों की संख्या में बालवाटिका से आठवीं तक कुल 77,771 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें सबसे अधिक 11,895 विद्यार्थी आठवीं कक्षा में हैं।

करनाल के उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं और सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। उनके अनुसार नई व्यवस्था से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सप्लाई दोनों में व्यापक सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.