Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव..सामग्री वितरण का शेड्यूल तय, सरकार पुनर्सीमांकन रोक पर हाईकोर्ट जाएगी

Shimla, 24 November-:हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। आयोग ने चुनाव सामग्री और बैलेट पेपरों के वितरण की तिथियाँ तय कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर के अनुसार 24 नवंबर से चुनाव सामग्री का वितरण शुरू होगा और सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, केलांग और कुल्लू जिले के अधिकारियों को सामग्री दी जाएगी। 25 नवंबर को सिरमौर और ऊना, 26 नवंबर को शिमला, 27 नवंबर को कांगड़ा, 28 नवंबर को मंडी, 29 नवंबर को सोलन और चंबा तथा 1 दिसंबर को बिलासपुर और हमीरपुर को चुनाव सामग्री वितरित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को सुबह 10 बजे मुद्रण एवं लेखन विभाग, कच्चीघाटी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव सामग्री, विशेषकर बैलेट पेपरों को सुरक्षित सरकारी वाहनों में उचित पुलिस सुरक्षा के साथ ही ले जाया जाए। साथ ही यह भी अनिवार्य किया गया है कि सामग्री को पूर्ण सुरक्षा में रखा जाए और चुनाव प्रक्रिया में उपयोग से पहले किसी प्रकार की चूक न रहे।

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में वर्तमान में डिज़ास्टर एक्ट लागू है और आपदा राहत कार्य जारी हैं। इसलिए राहत और पुनर्वास कार्य पूरे होने के बाद ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग ने इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार और आयोग दोनों अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं तथा कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर, प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लगाए गए पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन पर रोक को चुनौती देने का निर्णय लिया है। पंचायती राज सचिव सी. पालरासु ने बताया कि करीब 30 पंचायतों के पुनर्गठन के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं। आबादी, भूगोल और प्रशासनिक संरचना के आधार पर संशोधन आवश्यक हैं, लेकिन आयोग की रोक के कारण प्रक्रिया अधूरी है। सरकार अब हाईकोर्ट से पुनर्सीमांकन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करेगी।

पंचायत चुनावों में इस बार लगभग 55 लाख 20 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग जिलों को पंच पदों के लिए बैलेट पेपर, रसीद बुक, सिंबल पोस्टर और पेपर सील उपलब्ध कराएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी विकास खंडों को चुनाव सामग्री सौंपेंगे।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.