Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 28 नवंबर को जल शक्ति विभाग कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, स्थायी नीति की मांग पर सरकार को चेतावनी

Mandi, Dharamveer-:जल शक्ति विभाग में कार्यरत एमटीएस और पैरा वर्कर आगामी 28 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बीते तीन वर्षों से वे स्थायी नीति बनाने और न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक उनकी समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही। मंडी में आयोजित बैठक के बाद कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया कि यदि इस बार भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अगला कदम शिमला में सीधा घेराव होगा।

बैठक में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि वे अब तक सुक्खू सरकार को 68 बार मांग पत्र सौंप चुके हैं, मगर हर बार उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ किया गया। उन्होंने बताया कि खुद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट में उनका मुद्दा रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई। विवेक कुमार ने कहा कि लगातार हो रही अनदेखी से कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। धर्मशाला में प्रदर्शन के दौरान सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा और इसके बाद भी समाधान न मिलने पर शिमला में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पैरा वर्कर यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने भी आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने युवाओं को 58 वर्ष तक स्थायी नौकरी देने का वादा किया था, परंतु सरकार अब अपने वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर आपदा के समय तक कर्मचारियों ने बिना रुके सेवाएं दीं, लेकिन उनके हक की अनदेखी लगातार जारी है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।कर्मचारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। मगर यदि 28 नवंबर को तपोवन में होने वाला शक्ति प्रदर्शन भी सरकार को जगाने में नाकाम रहता है, तो प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा घेराव होगा, जिसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.