Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रैम्पटन अग्निकांड: भारतीय पंजाबी परिवार के पांच सदस्यों की मौत

नई दिल्ली |  कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए भीषण अग्निकांड ने एक भारतीय पंजाबी परिवार को तबाह कर दिया। इस भयानक घटना में परिवार के अजन्मे बच्चे समेत पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और आईसीयू में भर्ती हैं।

पील रीजनल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घर में रहने वाले जुगराज सिंह ने बताया कि आग लगने के समय वह घर से बाहर थे और अब वे परिवार के एकमात्र जीवित सदस्य हैं। जुगराज ने क्राउडफंडिंग पेज पर बताया कि आग में उनकी सास, साली, साली की दो साल की बेटी, पत्नी के चचेरा भाई और अजन्मा बच्चा झुलसकर दम तोड़ गए।

घटनास्थल पर इमरजेंसी कर्मचारियों को पहले दो शव मिले, जबकि मलबे की तलाशी के दौरान तीसरे वयस्क का शव बरामद हुआ। अन्य दो लापता शवों की तलाश रविवार दोपहर तक जारी रही।

पुलिस ने बताया कि चार अन्य लोग, जिनमें पांच साल का बच्चा भी शामिल है, दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए। जुगराज ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटा बच गए हैं, लेकिन वे गहन चिकित्सा में हैं।

जुगराज ने यह भी बताया कि आग में घर का सब कुछ नष्ट हो गया, जिसमें पासपोर्ट, बीमा दस्तावेज़ और अन्य निजी सामान शामिल हैं। उन्होंने अपने प्रियजनों के शवों को भारत भेजने के लिए क्राउडफंडिंग के माध्यम से मदद जुटाने की गुहार लगाई।

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने आग लगी संपत्ति के अनुपस्थित मकान मालिक पर सवाल उठाए। मकान मालिक ने 2019 में बेसमेंट में दूसरी यूनिट बनाने का परमिट लिया था, लेकिन निरीक्षण के लिए अनुरोध नहीं किया।

अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। पील रीजनल पुलिस, ब्रैम्पटन फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और फायर मार्शल कार्यालय सोमवार दोपहर को जांच अपडेट जारी करने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.