Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: हरियाणा पुलिस ने अब तक 5,063 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ |  हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने अपराधियों के लिए दहशत का माहौल बना दिया है। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5,063 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 1,514 कुख्यात और वांछित अपराधी सीधे सलाखों के पीछे भेजे गए हैं, जबकि 3,549 अन्य आरोपियों की धरपकड़ भी की गई है। यह अभियान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए लगातार जारी है।

24 नवंबर की बड़ी कार्रवाई:

एक ही दिन में पुलिस ने 232 अपराधियों को काबू किया। इनमें 35 हार्डकोर अपराधी शामिल थे, जबकि अन्य 197 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। यह साबित करता है कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन पूरे प्रदेश में पूरी गति और तालमेल के साथ काम कर रहा है।

नूंह में बड़ी सफलता:

नूंह पुलिस ने एटीएम चोरी, ट्रक/डंपर चोरी, लूट, डकैती और अवैध हथियार जैसी 36 संगीन घटनाओं में वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल में गंभीर मामले दर्ज हैं।

जींद में अवैध हथियार के साथ दबोचा गया कुख्यात:
जींद पुलिस ने कुलदीप उर्फ सरपंच को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पाँच देसी पिस्तौल और दस जिंदा राउंड बरामद हुए। उस पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और एनडीपीएस जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं।

डबवाली और गुरुग्राम में कार्रवाई:

डबवाली पुलिस ने 20-20 हजार रुपये के इनामी दो कुख्यात अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया। गुरुग्राम में बाइक सवार बदमाश हर्ष को मोबाइल चोरी की वारदात में गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन की ये लगातार कार्रवाई पुलिस की तत्परता, रणनीति और अपराध नियंत्रण में उसकी सफलता का प्रमाण हैं। प्रदेशभर की पुलिस टीमें मिशन मोड में अपराधियों के खिलाफ आक्रामक कदम उठा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.