Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन तेज, 62 कुख्यात दबोचे गए

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने अपराधियों के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 62 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही विभिन्न मामलों में 197 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 1602 कुख्यात अपराधी और 3746 अन्य आरोपी पुलिस के जाल में फंस चुके हैं।

एसटीएफ को बड़ी सफलता, गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर अजय गिरफ्तार

एसटीएफ अंबाला ने प्रदेश में सक्रिय एक बड़े क्रिमिनल गैंग को कमजोर करते हुए इसके मुख्य हथियार सप्लायर अजय को गिरफ़्तार किया। जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 में कुरुक्षेत्र स्थित चैतन्य कंस्लटेंट करियर सेंटर पर फायरिंग के लिए शूटरों को हथियार अजय ने उपलब्ध कराए थे। उस पर हत्या प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अजय की गिरफ्तारी से गिरोह की हथियार सप्लाई चेन लगभग ध्वस्त हो गई है।

हांसी पुलिस ने हत्या-डकैती में वांछित दो अपराधी दबोचे

हांसी पुलिस ने ऑपरेशन के तहत सिकंदर उर्फ गोलू और सुजल उत्तर हंसराज को गिरफ्तार किया है।

  • सिकंदर पर 8 केस
  • सुजल पर 7 केस दर्ज हैं।

पुलिस पिछले 20 दिनों में 102 आरोपियों को जेल भेज चुकी है और कई हथियार, देसी कट्टा, दो पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

10,000 का इनामी बदमाश भजनलाल गिरफ्तार, 315 धान कट्टे लूटकांड में था फरार

करनाल पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश भजनलाल को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। वह 2021 में 315 धान के कट्टे लूटने की वारदात में शामिल था और शिकायतकर्ता का लाइसेंसी हथियार भी लूट ले गया था। भजनलाल के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

घर में घुसकर फायरिंग और डकैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

करनाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव उर्फ राजा, दीपक उर्फ हैरी, प्रिंस कुमार, अमृत पाल और अभिषेक को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राजीव पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में 56 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में अंबाला और पंचकूला पुलिस की अहम भूमिका रही।

अवैध हथियार तस्कर राकेश उर्फ रिंकू गिरफ्तार

सीआईए धारूहेड़ा ने राजस्थान निवासी राकेश उर्फ रिंकू को भिवाड़ी में दबोचा। उस पर दुष्कर्म, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - बस अड्डे पर अवैध खोखों पर कार्रवाई, प्रशासन और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक

बस अड्डे पर अवैध खोखों पर कार्रवाई, प्रशासन और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर बस अड्डे के बाहर अवैध रूप से लगाए गए खोखों और रेहड़ियों को हटाने के लिए जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कई दुकानदारों ने इस कदम का विरोध करते हुए अपनी रोज़ी-रोटी...
Summer Express - पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

हमीरपुर, अरविंद -: हमीरपुर जिले की पुंग खड्ड में अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा के छोटे भाई और चाचा को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 17 दिनों तक जेल में रहने के बाद दोनों आरोपियों को रिहा किया गया। जिला कारागार से बाहर आने पर...
Summer Express - भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिला सम्मान, महंगाई, विकास कार्यों और चुनावी प्रक्रिया सहित कई अहम मुद्दों पर केंद्र और भाजपा की नीतियों को घेरते हुए सवाल उठाए। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा...
Summer Express - छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गुरुद्वारे के समीप स्थित एक लकड़ी के मकान में हुई, जिससे आग के तेजी से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की...
Summer Express - हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मामलों का खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियां गर्भवती अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि दोनों ही लड़कियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.