Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा SMO डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, 27 नवंबर कलमबंद

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर के कुरुक्षेत्र दौरे के कारण अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। अब राज्य के डॉक्टर एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में 27 नवंबर को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक दो घंटे की कलमबंद हड़ताल करेंगे। यह फैसला एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।

सीधी भर्ती पर विरोध जारी

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने बताया कि यह हड़ताल राज्य में सीनियर मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती के खिलाफ है। प्रधानमंत्री के दौरे के दिन 25 नवंबर को राज्य में राजपत्रित अवकाश होने के कारण हड़ताल को स्थगित किया गया।

आगामी कदम और अल्टीमेटम

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर उचित निर्णय नहीं लेती है तो 27 नवंबर की हड़ताल के बाद 30 नवंबर को एक बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन और पोस्टमार्टम सेवाओं को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

डॉ. ख्यालिया ने यह भी कहा कि इस हड़ताल में पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल होने के लिए तैयार है। उन्होंने राज्य सरकार से अन्य राज्यों की तर्ज पर डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.