Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना इंडस्ट्री की मांग: हलवारा एयरपोर्ट तुरंत शुरू हो, CM मान को पत्र भेजा

लुधियाना  | यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर हलवारा एयरपोर्ट को जल्द से जल्द संचालन में लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अभाव में लुधियाना की इंडस्ट्री वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ती जा रही है और यदि उड़ानें शुरू नहीं हुईं तो यह शहर अंतरराष्ट्रीय बाजार में और पीछे हो जाएगा।

विश्वकर्मा ने लिखा कि हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे उद्योग जगत और आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडस्ट्री जगत लंबे समय से एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का इंतजार कर रहा है, ताकि बेहतर एयर कनेक्टिविटी मिलने से उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों को राहत मिल सके।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब के प्रमुख औद्योगिक केंद्र लुधियाना में एयरपोर्ट न होने से बिजनेस ग्रोथ प्रभावित हो रही है और निवेश की संभावनाएं भी कम हो रही हैं। हलवारा एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से न केवल उद्योगपतियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि पंजाब में नए निवेशक भी आकर्षित होंगे, जिससे राज्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.