Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर मासूम हत्या: पुलिस अधिकारियों पर मां ने लगाए गंभीर आरोप

जालंधर  | जालंधर में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग लेकर पुलिस के पास संपर्क किया, तो ए.सी.पी. गगनदीप सिंह और एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह ने न केवल उन्हें धमकाया, बल्कि उनकी बेटी का मज़ाक उड़ाते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। परिवार ने बताया कि पुलिस का यह व्यवहार बेहद दुखद और असंवेदनशील था, जिसने उनके घाव और गहरा कर दिए।

मृतका की मां ने कहा, “मुझे आज भी उक्त पुलिस अधिकारियों से खतरा महसूस होता है।” उन्होंने मामले में शिकायत सी.पी. धनप्रीत कौर को दी, और इसकी प्रति राज्यपाल व डी.जी.पी. को भी भेजी।

सी.पी. धनप्रीत कौर ने बताया कि मामले में कोताही बरतने वाले ए.एस.आई. मंगत राम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही पी.सी.आर. के दो ए.एस.आई., लखबीर सिंह और हरदीप सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मासूम बच्ची के लिए गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संगत ने बच्ची की तस्वीर और तख्तियां लेकर न्याय की मांग को दोहराया। अरदास के दौरान वातावरण बेहद गमगीन रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.