Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 10 ग्राम गोल्ड 1,26,062 रुपए पार

दिल्ली  | सोने और चांदी के वायदा कारोबार में शुक्रवार को फिर तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन दोनों की कीमतें तेजी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 0.44% बढ़कर 1,26,062 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी के भाव में 0.91% की तेजी दर्ज की गई और यह 1,63,949 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब था।

सर्राफा बाजार का हाल:

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपए गिरकर 1,29,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,28,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) पर था।

चांदी की कीमत में इस दौरान 5,100 रुपए की तेजी देखी गई और यह 1,68,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरे सत्र में बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमत कुल 13,200 रुपए बढ़ चुकी है।

विश्लेषक का बयान:

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “बृहस्पतिवार को सोने में सीमित कारोबार हुआ। रूस-यूक्रेन शांति समझौते की संभावित प्रगति से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के साथ कुछ मुनाफावसूली हुई।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.