नई दिल्ली | सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से 5,421 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रख रही है। कंपनी ने शेयर मूल्य का दायरा 105-111 रुपए प्रति शेयर तय किया है। मूल्य के ऊपरी छोर पर मीशो का कुल मूल्यांकन 50,096 करोड़ रुपए (5.6 अरब अमेरिकी डॉलर) माना गया है।
कंपनी के अनुसार, IPO तीन दिसंबर को बोली के लिए खुलेगा और पांच दिसंबर को बंद होगा। बड़े निवेशक (एंकर निवेशक) दो दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। यह IPO 4,250 करोड़ रुपए के नए शेयर और 1,171 करोड़ रुपए के 10.55 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है। मीशो 12 दिसंबर को शेयर बाजार में कदम रख सकती है।