Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार ऊर्जा सुरक्षा व निवेश बढ़ाने हेतु आधुनिक सीजीडी पॉलिसी कर रही तैयार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार प्रदेश में प्राकृतिक गैस अवसंरचना को मजबूत बनाने और निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई, आधुनिक और निवेशक-मित्र सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) पॉलिसी तैयार कर रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर नीति के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की।

पीएनजीआरबी के सुझाव भी होंगे शामिल

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) द्वारा भेजे गए सुझावों को भी नीति में शामिल किया जाए, ताकि नई सीजीडी पॉलिसी राष्ट्रीय मानकों और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सके।

ऊर्जा सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विश्वास जताया कि नई पॉलिसी लागू होने के बाद हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, साथ ही ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सतत ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के लिए बढ़ेंगे निवेश अवसर

प्रस्तावित पॉलिसी से राज्य में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों को बड़े स्तर पर निवेश के अवसर मिलने की अपेक्षा है। मुख्य सचिव ने कहा कि यह नीति पाइपलाइन निर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करेगी, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करेगी और उपभोक्ताओं के हितों—विशेषकर सुरक्षा और पहुंच—का विशेष ध्यान रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.