Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट प्रोजेक्ट के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों का चयन किया गया है। परीक्षण सफल रहने पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।

यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को पहले से खाद की उपलब्धता की जानकारी देना, बिक्री केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और भागदौड़ कम करना तथा मांग के अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति की बेहतर योजना तैयार करना है।

नई प्रणाली के तहत किसान मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी उर्वरक आवश्यकता दर्ज कर सकेंगे। उन्हें अपनी पसंद का अधिकृत बिक्री केंद्र चुनने की सुविधा भी मिलेगी। बुकिंग स्वीकृत होने के बाद किसान क्यूआर कोड या टोकन के माध्यम से निर्धारित केंद्र से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने बताया कि किसान की घोषित फसल और खेती के रकबे के आधार पर उर्वरक की अनुशंसित मात्रा का आकलन किया जाएगा। किसान निर्धारित मानकों के अनुसार अनुशंसित मात्रा या उससे कम खाद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

डिजिटल बुकिंग के दौरान पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी या ओटीपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिन किसानों के पास डिजिटल साधनों की सुविधा नहीं है, उनके लिए कॉमन सर्विस सेंटर, सहकारी समितियों, अधिकृत खाद विक्रेताओं, विभागीय उप-डिपो और कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उपलब्ध सत्यापित किसानों की खेती संबंधी जानकारी को किसान रजिस्ट्री से जोड़ने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत फसल सीजन के दौरान किसान अपनी कृषि भूमि का विवरण दर्ज करेंगे और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े पोर्टल पर संबंधित भूमि का चयन कर सकेंगे।

सत्यापन के बाद किसान, भूमि, फसल सीजन और स्वामित्व से संबंधित जानकारी सुरक्षित डिजिटल माध्यम से किसान रजिस्ट्री में दर्ज की जाएगी। पंजीकरण पूरा होने पर पात्र किसान को एक विशिष्ट किसान पहचान संख्या जारी की जाएगी। इस पहचान संख्या को किसान के खेती संबंधी रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सुविधा होगी।

फसल या खेती की स्थिति में बदलाव होने पर किसान की जानकारी प्रत्येक फसल सीजन में अपडेट की जा सकेगी। सरकार का मानना है कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री और उर्वरक बुकिंग व्यवस्था से खाद की मांग का सटीक आकलन करने, आपूर्ति को व्यवस्थित करने और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...

करनाल के SDM कार्यालय में भीषण आग, जरूरी फाइलें और कंप्यूटर समेत सामान जलकर राख

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब सुबह सात बजे लगी आग ने देखते ही देखते कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...

सुधीर शर्मा के बयान पर विक्रमादित्य सिंह की दो टूक, बोले- लोकतंत्र में बोलने की आजादी है, लेकिन मर्यादा का ध्यान जरूरी

Summer express/शिमला, संजू -:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक संवाद की एक मर्यादा भी होती है। उन्होंने कहा कि विचारों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.