Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में 10 पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और हत्या के संभावित कारणों की गहनता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी ने बताया कि लुकआउट सर्कुलर जारी करने का उद्देश्य आरोपियों को देश से बाहर भागकर कानूनी कार्रवाई से बचने से रोकना है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। पीड़ित पक्ष के एक सदस्य को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, जबकि परिवार के निवास स्थान पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पीड़ित परिवार की सहायता और पुनर्वास के लिए नौकरी के आवेदन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सूर्य नगर निवासी जीवन की चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

पांच अगस्त को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का लक्ष्य सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने लाना और पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.