Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन शिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कैथल पुलिस की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मुनीन्द्र ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व है। सावन के दौरान निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा भी श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण होती है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को पूरे वर्ष पूजा करने के समान पुण्य प्राप्त होता है और भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

उन्होंने बताया कि महाभारतकालीन प्राचीन ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के कारण कैथल को धार्मिक रूप से ‘मिनी काशी’ के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों की मुक्ति के लिए यहां भगवान शिव के ग्यारह रुद्र स्वरूपों और नवग्रह कुंडों की पूजा करवाई थी। इसी धार्मिक इतिहास के कारण मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है।

सावन शिवरात्रि पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...

करनाल के SDM कार्यालय में भीषण आग, जरूरी फाइलें और कंप्यूटर समेत सामान जलकर राख

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब सुबह सात बजे लगी आग ने देखते ही देखते कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.