Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसास मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि एनएचएआई की मशीनरी मौके पर तैनात है लेकिन बारिश के बीच पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इस कारण अभी मलबे को हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बारिश रूकते हुए इसे हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

वाया कटौला-कमांद मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण बंद

वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू के लिए वाया कटौला-कमांद होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी कांढ़ी के पास लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो गया है। यहां पर भी लोक निर्माण विभाग की मशीनरी तैनात कर दी गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबा हटते हुए इस मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

मंडी-जोगिंद्रनगर एनएच उरला के पास बंद

वहीं, मंडी से जोगिंद्रनगर होते हुए पठानकोट के लिए जाने वाला नेशनल हाईवे भी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से उरला के पास बंद हो गया है। हालांकि यहां पर वाया डायना पार्क वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मौजूद है। लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि आज बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात से ही जिला भर में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। इस कारण सामान्य जनजीवन पर थोड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.