Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RSS पर मंत्री जगत नेगी का बयान विवादों में.. भाजपा ने मांगी सार्वजनिक माफी

Shimla, Sanju-:धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए कथित बयान ने तीखा राजनीतिक माहौल बना दिया है। उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मंत्री का वक्तव्य “मानसिक दिवालियापन और राजनीतिक हताशा” का उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि जगत नेगी अपने इस “अमर्यादित बयान” के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा भाजपा राज्यभर में आंदोलन छेड़ेगी।

शिमला में मीडिया से बात करते हुए कटवाल ने आरोप लगाया कि मंत्री नेगी का बयान तथ्यों से परे, आधारहीन और मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रसेवा में समर्पित संगठन पर आरोप लगाने से पहले मंत्री को लहजे और तथ्यों दोनों की गंभीरता समझनी चाहिए थी। कटवाल ने दावा किया कि कांग्रेस मंत्री केवल सुर्खियों में रहने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं, जबकि प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं है।भाजपा महामंत्री ने  कहा कि मंडी जिले में आपदा प्रभावित लोगों से मिलने गए मंत्री नेगी ने राहत की मांग कर रहे पीड़ितों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करवाई, जो उनकी “संवेदनहीन और जनविरोधी मानसिकता” को दर्शाता है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री जगत नेगी के बेटे विक्रम नेगी पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से जुड़े गंभीर आरोप लगे हुए हैं, परंतु कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर मौन धारण किए हुए है।भाजपा का कहना है कि यदि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो पार्टी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.