Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब बस हड़ताल: प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग, माहौल हुआ तनावपूर्ण

संगरूर  | पंजाब के संगरूर जिले में बस कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में सुबह से ही पेट्रोल की बोतलें देखी गईं। तनावपूर्ण माहौल के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बचाया। इस घटना में एक एस.एच.ओ. भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ और पगड़ियां जल गईं।

प्रदर्शन के दौरान सरकारी बसों को क्रेन की मदद से साइड में रखा गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

लुधियाना बस स्टैंड पर हालात तनावपूर्ण

लुधियाना में देर रात पुलिस ने बस स्टैंड पर इकट्ठा हो रहे कर्मचारियों को धरना देने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने पूरे बस स्टैंड को घेरकर बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन का आरोप और प्रदर्शन का कारण

बस कर्मचारियों के यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार प्राइवेट कंपनियों को राज्य में बस संचालन के ठेके दे रही है, जिसका विरोध करने के लिए आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। यूनियन का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शन को दबाने के लिए कर्मचारियों को नजदीकी थानों में बंद कर दिया, जिससे राज्यभर के सभी बस स्टैंड बंद हो गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.