Facebook-f Youtube X-twitter

आत्मनिर्भर भारत संदेश: CM नायब सैनी ने रेलवे यात्रियों से किया संवाद

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को बढ़ावा देने के लिए राज्यव्यापी संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से बातचीत करते हुए उन्हें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

सीएम नायब सैनी ने कहा, “हमारी पार्टी विकसित भारत के लिए अभियान चला रही है। मंत्री और विधायक राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस संदेश को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ाना पूरे देश का मूल मंत्र है। हम भारत में चीजों का उत्पादन करें और आत्मनिर्भर बनें।”

पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी की हत्या पर टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने पंजाब में हाल ही में हुई बास्केटबॉल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है और प्रदेश में सभी खेल उपकरणों की जांच की जा रही है। सीएम ने विपक्षी दलों द्वारा इस मामले पर राजनीति करने की निंदा की।

सीएम ने कहा, “पंजाब में तेजी से नशा फैल रहा है और पूर्व सरकारों की विफलता के कारण युवा प्रभावित हो रहे हैं। हरियाणा में हम युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री और सांसद भी अभियान में शामिल

अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों को रेलवे स्टेशन संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नेता अपने-अपने जिलों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और स्वदेशी उत्पादों के महत्व को साझा करेंगे।

जिलों में नेताओं की जिम्मेदारी

  • अंबाला: कैबिनेट मंत्री अनिल विज
  • यमुनानगर: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
  • कुरुक्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
  • कैथल: सांसद नवीन जिंदल
  • करनाल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
  • पानीपत: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
  • सोनीपत: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
  • जींद: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
  • रोहतक: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा
  • झज्जर: ओम प्रकाश धनखड़
  • डबवाली: रणबीर गंगवा

पश्चिमी हरियाणा के जिलों में नेताओं की तैनाती

  • सिरसा: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
  • हांसी: डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा
  • हिसार: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी
  • फतेहाबाद: सांसद सुनीता दुग्गल
  • भिवानी: सांसद धर्मबीर सिंह
  • दादरी: श्रुति चौधरी
  • रेवाड़ी: कृष्ण लाल पंवार
  • महेंद्रगढ़: आरती राव
  • गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
  • गुरुग्राम महानगर: राव नरबीर
  • पलवल: गौरव गौतम
  • नूंह: विपुल गोयल
  • फरीदाबाद महानगर: राजेश नागर
  • फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

अभियान का उद्देश्य

मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान नेताओं ने यात्रियों से संवाद करते हुए स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया, ताकि भारत में उत्पादन बढ़े और आत्मनिर्भरता मजबूत हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.