Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीरिया में इजराइली छापेमारी, गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत

सीरिया  | दक्षिणी सीरिया के बेत जिन गांव में इजराइली सेना की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों के प्रतिरोध के बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना ऐसे समय हुई है जब इजराइल कई मोर्चों पर तनाव झेल रहा है और गाजा में अस्थिर संघर्षविराम लागू है।

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को “भयानक नरसंहार” बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल की सैन्य घुसपैठ रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सरकारी एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, इजराइली सैनिक गांव में संदिग्धों को पकड़ने पहुंचे थे, जहां स्थानीय निवासियों ने विरोध किया जिसके बाद भारी फायरिंग की गई। तनाव के बीच कई परिवारों ने गांव छोड़ दिया है।

इजराइली सेना ने कहा कि यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर संचालित किया गया था, जिसमें एक इस्लामिक समूह के संदिग्ध लोग शामिल थे जो इजराइली नागरिकों पर हमला करने की तैयारी में थे। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान छह सैनिक घायल हुए जबकि जवाबी कार्रवाई में हवाई हमलों का भी इस्तेमाल किया गया। सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर अभियान समाप्त कर दिया गया है।

दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, हालांकि तनाव कम करने के लिए सुरक्षा समझौते को लेकर बातचीत जारी है। वहीं स्थानीय अधिकारी वालिद ओकाशा ने ‘एपी’ को बताया कि मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.