Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फगवाड़ा हाईवे हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज स्पीड कार

फगवाड़ा  | फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर-1 पर मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार बीच सड़क खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार नई दिल्ली एयरपोर्ट से मुकेरियां की ओर जा रहे थे। फगवाड़ा पहुंचते ही उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में घायल लोगों की पहचान कीर्तन सिंह, हरजीत कौर, अमरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक के बीच सड़क खड़े होने का कारण और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.