Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कड़ाके की सर्दी, येलो अलर्ट जारी, कोहरा बढ़ा

चंडीगढ़ I पंजाब में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और कई इलाकों में घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए नई चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता बढ़ेगी और तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।

विभाग ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में सर्दी का असर और गहरा होगा, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के जिलों में। इस दौरान फिरोज़पुर, फाज़िल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, मोगा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में काफी कमी आ सकती है और सुबह–शाम कड़कड़ाती ठंड महसूस होगी।

वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन तापमान फिर भी मौसमी औसत से कम रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 20–22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात का पारा 6–7 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रातें लगातार ठंडी रहेंगी और आसमान अधिकतर साफ रहेगा। हल्का कोहरा और ठंडी हवाएँ सुबह–शाम जारी रह सकती हैं।

विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सुबह और शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, धूप में थोड़ी देर धूप सेकें और रात में टोपी, मफलर और जैकेट का इस्तेमाल करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.