Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बड़वी गांव में भीषण आग से दो बड़े मकान नष्ट, आठ परिवार बेघर; करोड़ों का नुकसान

Shimla,Sanju -:गरावग पंचायत के बड़वी गांव में मंगलवार देरशाम हुए भीषण अग्निकांड ने गांव में भारी तबाही मचा दी। इस हादसे में दो विशाल मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिनमें रहने वाले आठ परिवार एक झटके में बेघर हो गए। आग में कुल 50 कमरे जल गए, जिनमें रखे आभूषण, कपड़े, जरूरी दस्तावेज़ और वर्षों की मेहनत से जुटाया गया घरेलू सामान पलभर में स्वाहा हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवारों को लगभग सात करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

आग की शुरुआत प्रकाश सावंत के घर से हुई बताई जा रही है। अचानक उठे धुएं और तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। परिवारजन आग को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे, लेकिन लकड़ी के बने पुराने मकान देखते ही देखते धधक उठे। आग की चपेट में आए परिवारों में प्रकाश सांवत, प्रताप सांवत, बालवीर सावंत, सुरेश सांवत, मूरतू देवी पत्नी जोबन दास, राजेंद्र, प्रवीण और अमित के परिवार शामिल हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद कोटखाई दमकल विभाग की टीम लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद चमैन, जुब्बल और रोहड़ू से अतिरिक्त दमकल दल बुलाए गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देर शाम तक गांव में धुएं के गुबार और जली लकड़ी की गंध बनी रही।

नायब तहसीलदार कोटखाई, कलम सिंह चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक परिवार को पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं और बेघर हुए लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था गांव में ही कर दी गई है। ग्रामीणों ने इसे हालिया वर्षों की सबसे बड़ी आग की घटना बताते हुए सरकार से शीघ्र विस्तृत सहायता और पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.