Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उपायुक्त ने पटवारियों, स्कूल और पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण

Shimla, 3 December-:जिला शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार को कुमारसैन उपमंडल के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता लाने के निर्देश दिए।कुमारसैन में पटवारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जिला शिमला गुड गवर्नेंस इंडेक्स में सबसे निचले स्थान पर है, ऐसे में सभी विभागों को जिम्मेदारी समझते हुए तत्परता से कार्य करना होगा। उन्होंने पटवारियों को अपने पटवार सर्कल में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार नशे के उन्मूलन के लिए ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान पर गंभीरता से काम कर रही है। इस दिशा में पटवारी फील्ड में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तहसीलदार और एसडीएम के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं।उन्होंने 21 पटवार सर्कलों के कार्यालयों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए और तीन दिनों में प्रगति रिपोर्ट मांगी। निरीक्षण के दौरान कुमारसैन पटवार सर्कल के 12 रजिस्टरों की जांच की गई, जिनमें वर्षों से कोई प्रविष्टि नहीं पाई गई। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि रजिस्टरों में अद्यतन रिकॉर्ड के बिना कार्य करना गलत है और सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ समय पर सुनिश्चित की जाएं।इसके बाद उपायुक्त ने ग्रामीण राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया तथा रिकॉर्ड रख-रखाव में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

दोपहर बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला मतियाना पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित फीडबैक लिया और उन्हें नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत बच्चों और युवाओं को गंभीर जोखिम में डाल रही है, इसलिए स्कूलों और शिक्षकों को भी सतर्क रहना चाहिए। विद्यार्थियों को नशा-निरोधक संकल्प भी दिलाया गया। स्कूल स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सभी रिकॉर्ड सही मिले।अंत में, उपायुक्त ने नारकंडा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया, जहाँ भवन के पीछे का डंगा गिरने से सुरक्षा जोखिम पाया गया। इस संबंध में जल्द निर्णय लेने की बात कही गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.