Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर उपमंडल के एक स्कूल में रैगिंग और पॉस्को का मामला सामने आया 

Hamirpur, Arvind-:सुजानपुर में स्कूल में पढ़ने वाले एक जूनियर छात्र के साथ अपने ही स्कूल के छह छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं रैगिंग के अलावा सीनियर छात्रों पर शारीरिक रूप से जूनियर के साथ गलत हरकतें करने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि छात्र को पिछले काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन विद्यालय के बाहर मामला उस वक्त उजागर हुआ जब पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित छात्र जिला चंबा के डलहौजी) का रहने वाला है। उसने 12वीं कक्षा के छह छात्रों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई शिकायत में पीडित छात्र ने शिकायत में बताया है कि उसे सीनियर पीटते हैं। यहीं नहीं पीड़ित छात्र के अनुसार दो सीनियर छात्र उसके साथ गलत हरकतें भी करते थे और जब पीड़ित छात्र ने यह भी शिकायत में बताया कि इसकी शिकायत हाउस वार्डन से भी की तो उसने भी बात नही मानी। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर एंटी रैगिंग एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहम मामला दर्ज कर लिया गया है।

वही इस मामले को लेकर हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र और उसके परिजनों द्वारा तीन दिसंबर को पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत की गई कि सीनियर कक्षा के छात्र उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने रैगिंग और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.