Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम अलर्ट, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को गुरुवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में बम की सूचना और एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने विमान को घेर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फ्लाइट की तलाशी अभियान शुरू किया गया।

संदिग्ध यात्री हिरासत में

पुलिस ने बताया कि जिस यात्री पर शक जताया गया था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ज़ोन-4 अतुल बंसल ने पुष्टि की कि यात्री से पूछताछ जारी है और विमान की गहन जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एयरपोर्ट पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड, CISF और गुजरात पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के तहत विमान की पूरी स्कैनिंग कर रही हैं।

यात्रियों में दहशत, एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी

अचानक हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी बैगेज की दोबारा जांच की जा रही है।

जानकारी अपडेट की जा रही है

घटना से जुड़े सभी अप्डेट्स लगातार जारी किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.