Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कॉर्पियो के लिए बहू की ली जान, पांच आरोपी नामजद

पलवल। जिले के गांव मित्रोल में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही शुरू हुआ विवाद

मृतका के भाई अनूप कुमार, निवासी नौरंगाबाद, ने शिकायत में बताया कि वर्षा की शादी अप्रैल 2023 में औरंगाबाद-मित्रोल निवासी सुमित से हुई थी। परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से वर्षा को कम दहेज लाने पर प्रताड़ित किया जाने लगा।

हमारे बेटे के लिए स्कॉर्पियो वाले रिश्ते आए थे’

अनूप के अनुसार, सास, ससुर, पति और दो ननदें वर्षा पर स्कॉर्पियो गाड़ी लाने का दबाव बना रहे थे। सोने के कुंडल न मिलने पर भी ननदों द्वारा मारपीट की बात कही गई है। जब वर्षा ने शिकायत पति सुमित से की तो उसने भी बहनों का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट की।

6 लाख रुपये देने के बाद भी जारी रही प्रताड़ना

परिजनों ने बताया कि उन्होंने वर्षा की सुरक्षा को लेकर परिवार की एक प्लॉट बेचकर ससुराल वालों को 6 लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद अत्याचार बंद नहीं हुए। पंचायत में समझौते के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया।

वारदात से एक दिन पहले मिला था चेतावनी भरा फोन

शिकायतकर्ता के अनुसार 2 दिसंबर को वर्षा ने फोन पर बताया था कि उसका पति उसे जान से मारने और दूसरी शादी करने की बात कर रहा है। इसके कुछ समय बाद सुमित ने स्वयं फोन कर बताया कि वर्षा की मौत हो गई है। परिजनों का दावा है कि उसने स्वीकार किया कि वर्षा की हत्या उसी ने की है।

घटना के बाद भी दबाव डालने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष संपन्न है और उन्हें धमकी दी जा रही है कि “तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” वर्षा का 8 माह का बेटा भी ससुराल पक्ष की ओर से अपने पास रखा गया है।

FIR दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने पति सुमित, सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या व संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.