Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में पांच दिन बंद रहेगा ग्यासपुरा रेलवे फाटक, ट्रैफिक रूट बदले

लुधियाना। शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ग्यासपुरा रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते फाटक को 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान पुराने मार्ग से यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट जारी कर दिए हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन इस प्रकार रहेगा—

  • शिव चौक व मोहनदाई अस्पताल के रास्ते से वाहनों को फोकल प्वाइंट की ओर भेजा जाएगा।
  • ढंडारी और फोकल प्वाइंट पुल से आने वाला ट्रैफिक फोकल प्वाइंट और चंडीगढ़ रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने शहर के प्रमुख स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड भी लगा दिए हैं, ताकि लोगों को रूट बदलने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक भीड़भाड़ और देरी से बचने के लिए इन दिनों वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...

नूंह में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सवाल, कागजों में संचालन और किराए भुगतान के आरोप

Summer express, नूंह | नूंह जिले के नगीना क्षेत्र में संचालित चार अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्वास्थ्य केंद्र केवल कागजों में ही संचालित हो रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में न तो यहां नियमित स्टाफ मौजूद है और न...

नूंह में ASI निलंबित: झूठे अवकाश और 11 दिन गैरहाजिरी का आरोप, विभाग को गुमराह करने का मामला

Summer express ,नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में अनुशासनहीनता और विभाग को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। तावड़ू सदर थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक (SP) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने अपनी दादी की मृत्यु...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.