Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में ठंड का असर.. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Shimla, 4 December-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की औपचारिक विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। पोस्ट मानसून सीजन में लंबे समय से बारिश न होने के कारण कई जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने और शुष्क हवाओं की मौजूदगी से प्रदेश में सूखी ठंड महसूस की जा रही है, जिससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। इसी बीच, प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

इन क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बर्फबारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के सीनियर साइंटिस्ट संदीप शर्मा के अनुसार, 5 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कांगड़ा के कुछ पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी की हल्की संभावना जताई गई है। लाहौल-स्पीति और चंबा में एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी दोनों की संभावना बनी रहेगी। हालांकि यह विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं है, इसलिए इसका असर केवल ऊंचाई तक सीमित रहेगा।

7 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले भागों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की फुल्की गतिविधि जारी रह सकती है। दूसरी ओर, मैदानी जिलों—ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर—तथा मध्यवर्ती सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी में इस सिस्टम का कोई खास प्रभाव नहीं दिखेगा। मंडी और शिमला में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है।मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। केवल ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की गतिविधि बनी रह सकती है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य है, जबकि पालमपुर में यह सामान्य से करीब दो डिग्री कम दर्ज किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.