Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राव नरबीर का विवादित बयान, जाट समर्थन से सरकार बनने का दावा

हिसार। हरियाणा में एक बार फिर जाट समाज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सफीदों से BJP विधायक राम कुमार गौतम के विवादित बयान के बाद अब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी जाट समुदाय को लेकर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। गुरुग्राम के पातली हाजीपुर गांव में हुई एक जनसभा के दौरान दिए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाटों ने झोला उठाया, तभी सरकार बनी” : राव नरबीर

सभा को संबोधित करते हुए राव नरबीर ने कहा “जाटों के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है। अगर जाट झोला नहीं उठाते तो सरकार नहीं बनती।”

उन्होंने आगे कहा “जाट रौला मचाएंगे तो हमारा काम और आसान हो जाएगा। जाट एक वोट देगा और सौ गीत गाएगा।” मंत्री के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है।

सभा में कही गई विवादित बातें

सभा के दौरान राव नरबीर ने मंच पर उपस्थित कुछ लोगों से कहा—

  • “सारे जाट आ गए तो बाकी कौम भाग जाएगी। तुम इतना तंग करते हो।”
  • “तुम ठीक रहोगे तो मेरा काम भी ठीक चलेगा। गाँव में समर्थन है लेकिन जीत शहर से मिलती है।”
  • “वोट कम दे दो, लेकिन रोला मचाते रहो—हमारा काम चलता रहेगा।”

इससे पहले भी राव नरबीर सात महीने पहले गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में खुद को “एक्सीडेंटल पॉलिटिशियन” बताते हुए कह चुके हैं— “26 साल में MLA बन गया, वो भी बाप-दादा के नाम पर।”

पहले भी सुर्खियों में रहे MLA राम कुमार गौतम

इससे पहले BJP विधायक राम कुमार गौतम ने भी जाट समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा था—
“अरे पागलों, तुम जात-पात का जहर फैलाते हो… लूटने की आदत है।”

उनके कई पुराने भाषणों में भी विवादित बयान सामने आ चुके हैं, जिनमें वे अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखी टिप्पणी करते रहे हैं।

अहीरवाल में राव नरबीर का राजनीतिक प्रभाव

राव नरबीर अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं।

  • अहीरवाल क्षेत्र की कुल 11 सीटों में से इस बार 10 सीटें BJP ने जीती हैं।
  • राव नरबीर बादशाहपुर से विजयी रहे और भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के धुर विरोधी माने जाते हैं।
  • 2014 में वे मनोहर लाल खट्टर सरकार में पावरफुल कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्हें हाईकमान से सीधा समर्थन मिलने के लिए भी जाना जाता है।

हरियाणा राजनीति में जाट बनाम गैर-जाट रणनीति फिर चर्चा में

हरियाणा में 27% आबादी के साथ जाट सबसे बड़ा समुदाय हैं, लेकिन BJP ने पिछले तीन चुनावों में लगातार गैर-जाट वोट समीकरण पर फोकस किया है।

  • 2014, 2019 और 2024—तीनों चुनावों में यह रणनीति पार्टी के लिए सफल रही।
  • इस बार भी जाट बहुल क्षेत्रों में BJP ने 7 नई सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी पैठ मजबूत की है।
  • शहरी और पंजाबी बहुल GT रोड बेल्ट में भी BJP को अतिरिक्त बढ़त मिली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.