Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी-दादरी में ट्रालों की भीषण टक्कर, आग में चालक-परिचालक मृत

दादरी  | नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव कमोद के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े ट्राले में लगभग रात 12 बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही सेकंड में आग बेकाबू हो गई।

हादसे में आगे खड़े ट्राले के चालक 48 वर्षीय राजेश (निवासी खांडा खेड़ी, हिसार) और परिचालक 40 वर्षीय जसवंत सिंह (निवासी रूपगढ़, जींद) ट्राले के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। आग इतनी भयंकर थी कि नौ घंटे बाद भी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दादरी और भिवानी जिलों से फायर ब्रिगेड की कुल सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

धान लेकर जींद जा रहा था ट्राला

जानकारी के अनुसार राजेश और जसवंत सिंह 2 दिसंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल से धान की खेप लेकर जींद के लिए निकले थे। बुधवार देर रात वे कुछ देर के लिए गांव कमोद के पास हाईवे पर ट्राला खड़ा किए हुए थे। इसी दौरान पीछे से सरसों से भरा एक ट्राला तेज रफ्तार में आया और उनके वाहन में जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रालों में तुरंत आग लग गई और राजेश व जसवंत को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही दादरी सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.