Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, मोदी संग रणनीतिक वार्ता से बढ़ेगी साझेदारी

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपने विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह दौरा रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुतिन इस यात्रा पर अपने सबसे बड़े कैबिनेट प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं, जो हाल के वर्षों में किसी विदेशी दौरे पर रूस का सबसे विस्तृत दल बताया जा रहा है।

नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात निर्धारित है। इस दौरान उनके सम्मान में विशेष रात्रिभोज भी आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की यह बैठक लंबी और व्यापक एजेंडे वाली होगी।

23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आज

शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। ऐसे समय में जब रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिका भारत पर दबाव बढ़ा रहा है, पुतिन की यह यात्रा वैश्विक स्तर पर काफी चर्चा में है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और क्रेमलिन दोनों की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस बार आर्थिक और व्यापारिक सहयोग एजेंडे का प्रमुख हिस्सा रहेगा। इसी वजह से पुतिन के साथ रूस के सभी प्रमुख आर्थिक विभागों के मंत्री नई दिल्ली आ रहे हैं।

पुतिन के साथ रूस का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल

रूसी दल में कई प्रमुख मंत्री शामिल हैं—

  • आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव
  • उद्योग एवं व्यापार उप मंत्री एलेक्सी ग्रूजदेव
  • कृषि मंत्री ओक्साना लुट
  • डिजिटल संचार मंत्री सर्गेई कुशचेव
  • स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको
  • विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
  • रक्षा मंत्री आंद्रे बेलुसोव

यह प्रतिनिधिमंडल रूस की हालिया विदेश यात्राओं में सबसे बड़ा है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों की गंभीरता और महत्व को दर्शाता है।

रूसी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी दिल्ली में

पुतिन के आगमन से एक दिन पहले ही रूस की 75 प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। शुक्रवार दोपहर पुतिन और पीएम मोदी इन 75-75 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे, जिसका उद्देश्य व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाई देना है।

व्यापार घाटा कम करने पर भारत का जोर

मौजूदा आर्थिक समीकरणों में भारत-रूस व्यापार में बड़ा असंतुलन है।

2024-25 में दोनों देशों का व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जिसमें भारत का निर्यात सिर्फ 5 अरब डॉलर है।

रूस चाहता है कि आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की भारतीय कंपनियां वहां निवेश करें, जबकि भारत की प्राथमिकता है कि रूस अधिक उत्पाद और सेवाएं भारत से आयात करे। हाल ही में रूस ने भारत से आलू, अनार और समुद्री मछलियों का आयात शुरू किया है, लेकिन इससे व्यापार घाटा कम होने की संभावना अभी कम है।

रक्षा सहयोग पर भी चर्चा

मोदी और पुतिन रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरे में किसी बड़े रक्षा समझौते या खरीद पर सहमति बनने की संभावना कम है।

भारत के रक्षा आयात में रूस की हिस्सेदारी भले ही घटकर 36% रह गई है, लेकिन रणनीतिक साझेदारी अब भी मजबूत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.