Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र तक फैला हथियार गिरोह: NIA ने पकड़े दो आरोपी

कुरुक्षेत्र  |राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में एजेंसी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक करोड़ रुपये नकद सहित बड़ी मात्रा में हथियार व डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के दो ठिकानों पर छापा

NIA की टीमों ने  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दो स्थानों पर छापेमारी की, जहां से विजय कालरा और कुश कालरा को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि हरियाणा से ही यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई हिस्सों में अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करता था।

हरियाणा में नेटवर्क की सक्रियता को देखते हुए NIA ने यहां से बरामद डिजिटल सबूतों और संपर्कों को केस की मुख्य कड़ी बताया है।

बिहार-यूपी में भी बड़े पैमाने पर तलाशी

बिहार में पटना, नालंदा और शेखपुरा जिलों के सात ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहीं उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 13 स्थानों पर तलाशी ली गई। इन ऑपरेशनों के दौरान एजेंसी ने शशि प्रकाश (पटना) और रवि रंजन सिंह (शेखपुरा) को गिरफ्तार किया।

NIA को इन ठिकानों से हथियार, कारतूसों के बॉक्स, संदिग्ध डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल डिवाइस, लैपटॉप और फर्जी पहचान पत्र मिले हैं।

एक करोड़ रुपये नकद और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

सूत्रों के अनुसार, तीनों राज्यों में हुई कार्रवाई में लगभग एक करोड़ रुपये नकद, विभिन्न बोर के हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और संवेदनशील डेटा से भरे डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए फर्जी दस्तावेजों से एजेंसी को गिरोह के नेटवर्क और फाइनेंसिंग पैटर्न का भी महत्वपूर्ण इनपुट मिला है।

हरियाणा से जुड़े तार और विस्तृत जांच जारी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से हरियाणा के सप्लायर्स के संपर्क में था। यहां से अवैध हथियारों और कारतूसों की सप्लाई उत्तर प्रदेश और बिहार में सक्रिय अपराधियों, मध्यस्थों और तस्करों तक पहुंचाई जाती थी। NIA इस नेटवर्क के फंडिंग स्रोत, अवैध निर्माण इकाइयों और डिलीवरी चैनल का विश्लेषण कर रही है।

जून–जुलाई में बनी थी कार्रवाई की आधारशिला

यह पूरा मामला तब सामने आया जब इस साल जून–जुलाई में बिहार पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध हथियार और सैकड़ों कारतूस बरामद किए थे। उस दौरान राजेंद्र प्रसाद, कुमार अभिजीत, शत्रुधन शर्मा और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

इन गिरफ्तारियों के बाद मामले की गंभीरता देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर अगस्त 2025 में NIA को जांच सौंपी गई, जो अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.