Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार बस ने छीनी जान: कनीना के स्कूल संचालक की दर्दनाक मौत

रेवाड़ी  | रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा–रेवाड़ी रोड पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कनीना के प्राइवेट स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बालाजी ऑटो मार्केट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा गुरुवार रात अपने साथी के साथ कार से कनीना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बालाजी ऑटो मार्केट क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों लोग कार में ही फंस गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार की विंडशील्ड और दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र लोढ़ा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां शुक्रवार को प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

कनीना क्षेत्र में राजेंद्र लोढ़ा शिक्षा जगत में पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन से सख्त यातायात नियंत्रण और स्पीड मॉनिटरिंग की मांग भी की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबह 9 बजे से ड्यूटी के निर्देश, लेकिन 10 में से केवल एक बूथ पर मिला बीएलओ

Summer express, फरीदाबाद I बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक बनाए गए 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र संख्या 198 पर ही बीएलओ मौजूद मिले, जबकि बाकी नौ केंद्रों पर...

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी...

स्मार्ट शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, तकनीक आधारित ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Summer express,चंडीगढ़ I देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने शहरों के सामने यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन की गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। महानगरों से लेकर मध्यम और छोटे शहरों तक फैलते शहरी विस्तार के बीच आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधान...

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय...

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.