Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिसंबर की दस्तक के साथ हरियाणा में ठंड तेज, तापमान सामान्य से नीचे

चंडीगढ़ I दिसंबर की शुरुआत के साथ हरियाणा में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

रात के तापमान में गिरावट जारी है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9°C कम रहा। महेंद्रगढ़ AWS केंद्र पर 3.7°C के साथ राज्य का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम पारा 4.0°C दर्ज हुआ।

वहीं 4 दिसंबर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि 8 दिसंबर से ठंड और तेज हो सकती है।

दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C नीचे रहा। पलवल AWS केंद्र पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.6°C, जबकि सिरसा में दिन का सबसे कम तापमान 18.2°C दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरा दोनों बढ़ने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.