Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में शहर विकास की नई दिशा: नगर निगम ने 150 करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र को भेजा

Hamirpur, Arvind-:नगर निगम हमीरपुर शहर के चार नए संयोजित वार्डों के विकास को गति देने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार कर रहा है। निगम प्रशासन का लक्ष्य शहर को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देना है। इसी क्रम में नगर निगम ने 150 करोड़ रुपये का एक बड़ा विकास प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को मंजूरी हेतु भेजा है, जिसे स्वीकृति मिलने पर शहर में बुनियादी ढांचा विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

नगर निगम कमिश्नर राकेश शर्मा के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य शहर की इमारतों को तकनीकी दृष्टि से मजबूत बनाना है। इसके लिए पूरे शहर की डिजिटल मैपिंग की गई है, जिसके आधार पर कमजोर और सुधार योग्य भवनों की पहचान की गई है। प्रस्तावित योजना के तहत इन भवनों को आधुनिक तकनीक से रेट्रोफिट किया जाएगा, जिससे उनकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को ध्यान में रखते हुए परियोजना में अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है, ताकि भूकंप या अन्य आपात स्थितियों के दौरान जोखिम को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही नए विकसित हो रहे क्षेत्रों में व्यवस्थित शहरीकरण के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जा सकें।

कमिश्नर राकेश शर्मा ने बताया कि परियोजना के तकनीकी मूल्यांकन और डिजाइन कार्य के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर को तकनीकी एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है। निगम क्षेत्र में हाल ही में जुड़े इलाकों में भी बुनियादी ढांचा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।नगर निगम का मानना है कि 150 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी मिलते ही शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, जिससे आने वाले वर्षों में हमीरपुर को एक अधिक सुरक्षित, संरचित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.