Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गेहूं अवशेष जलाने पर भी सख्ती

आयोग ने रबी सीजन के लिए एक्शन प्लान मांगा

Haryana, 7 December-:हरियाणा सरकार अब धान की पराली के साथ-साथ गेहूं के फसल अवशेष जलाने पर भी कठोर रुख अपनाने जा रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राज्य के मुख्य सचिव से आगामी रबी सीजन के लिए विस्तृत एक्शन प्लान प्रस्तुत करने को कहा है, जिसमें निगरानी व्यवस्था, दंडात्मक कार्रवाई और व्यापक जागरूकता अभियान शामिल होंगे। सरकार जल्द ही यह प्लान आयोग को सौंपेगी।

राज्य में कई किसान गेहूं की कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों को खेतों में ही जलाकर निपटारा करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं के अवशेष जलाने से भी वही खतरनाक प्रदूषक उत्सर्जित होते हैं जो धान की पराली से निकलते हैं। इसमें पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, मीथेन और बैंजीन जैसी जहरीली गैसें शामिल हैं। ये गैसें न केवल वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव डालती हैं। लगातार जलाने से मिट्टी के महत्वपूर्ण पोषक तत्व और सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता घटती है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 अप्रैल से 31 मई तक हरियाणा में गेहूं अवशेष जलाने के 1832 मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले चार वर्षों में सबसे कम है। वर्ष 2022 में 2887, 2023 में 1903 और 2024 में 3159 मामले सामने आए थे। वर्ष 2025 के जिला-वार आंकड़ों की बात करें तो फतेहाबाद में 220, सोनीपत में 219, कैथल में 178, जींद में 176 और करनाल में 164 मामले दर्ज हुए।

अन्य राज्यों की तुलना में भी हरियाणा की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश में 34,429, उत्तर प्रदेश में 14,398, पंजाब में 10,207 और दिल्ली में 49 मामलों की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके और किसानों को वैकल्पिक प्रबंधन तरीकों के लिए प्रेरित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.