Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट, दिग्गज स्टॉक्स में दिख सकती हलचल

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिश्रित रुझान के साथ होने की संभावना है। सोमवार सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 10 अंक (0.04%) गिरकर 26,325 पर ट्रेड करता नजर आया।

विशेषज्ञों का कहना है कि RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद बाजार में सकारात्मकता बनी रह सकती है। इससे फाइनेंशियल, ऑटो और मेटल जैसे रेट-सेंसिटिव सेक्टर्स में ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

आज के प्रमुख स्टॉक्स पर नज़र

Q2 नतीजे आज

  • फिजिक्सवाला, फुजियामा पावर सिस्टम्स, नियोजेम इंडिया आज दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

Eternal

  • एक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 0.5% हिस्सेदारी 1,500 करोड़ रुपये में बेच सकता है।

Biocon

  • बायोकॉन बायोलॉजिक्स (BBL) को पैरेंट कंपनी में पूरी तरह इंटीग्रेट करने के लिए रणनीतिक कॉर्पोरेट कदम की घोषणा।

ICICI Bank

  • इसकी सब्सिडियरी ICICI प्रूडेंशियल AMC ने 10,603 करोड़ रुपये के मेगा IPO के लिए RHP फाइल किया।
    प्राइस बैंड: ₹2,061–₹2,165, सब्सक्रिप्शन 12–16 दिसंबर।

Dynamatic Technologies

  • कंपनी ने डसॉल्ट एविएशन के साथ फाल्कन 6X जेट के रियर सेक्शन मैन्युफैक्चरिंग के लिए करार किया।

ONGC

  • चेयरमैन अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बढ़ा।

LIC

  • शालिनी पंडित को LIC बोर्ड में गवर्नमेंट नॉमिनी डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

SPML Infra

  • राजस्थान PHED से 207.38 करोड़ रुपये का JV प्रोजेक्ट हासिल।

NBCC

  • ग्रेटर नोएडा में ई-ऑक्शन के जरिए 485.41 करोड़ रुपये की 175 रेजिडेंशियल यूनिट्स की बिक्री।

HFCL

  • विदेशी सब्सिडियरी के माध्यम से 656.10 करोड़ रुपये के ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुए।

Ola Electric

  • कंपनी ने 4680 भारत सेल आधारित वाहनों की पहली मास डिलीवरी शुरू की। S1 Pro+ इस तकनीक पर चलने वाला पहला स्कूटर।

Ashoka Buildcon

  • BMC ने सायन–पनवेल हाईवे प्रोजेक्ट पर अतिरिक्त कार्य की मंजूरी दी।

Cochin Shipyard

  • स्वित्ज़र के लिए चार इलेक्ट्रिक 26-मीटर 70-टन बोलार्ड पुल टग बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला।

Delhivery

  • देवरिया (UP) में VTOL ड्रोन टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूर्ण।

Landmark Cars

  • BYD इंडिया ने पुणे में नया शोरूम और वर्कशॉप खोलने की अनुमति दी।

RailTel

  • विदेश मंत्रालय से 14.4 करोड़ रुपये के 2,000 AI लैपटॉप की सप्लाई का एक्सपोर्ट ऑर्डर।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.