चंडीगढ़ I दिसंबर के महीने की शुरुआत होते ही पंजाब में ठंड का असर बढ़ गया है। कंपकंपाती ठंड और सुबह-शाम धुंध और स्मोक ने लोगों को रजाई से बाहर निकलने से रोक दिया है। फिलहाल तापमान सामान्य स्तर पर है, लेकिन हवा में घुली स्मोक और धुंध से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते किसान अपनी कृषि गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रख सकते हैं। राज्य में गेहूं की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है। शुष्क मौसम में जरूरत पड़ने पर किसान अपनी फसलों में सिंचाई कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश न होने के कारण स्मोक और धुंध से राहत फिलहाल नहीं मिलेगी। इसलिए लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।