Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत कौर सिद्धू मामले में की एंट्री, रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़ | अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के मामले में अब कांग्रेस हाईकमान ने हस्तक्षेप कर लिया है। पार्टी ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है।

नवजोत कौर सिद्धू लंबे समय से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ खुलकर बयानबाजी करती रही हैं। इसी कारण पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बावजूद नवजोत का पार्टी नेतृत्व और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आक्रामक रुख जारी है।

सूत्रों के अनुसार, संसद सत्र के बाद दिल्ली में पंजाब कांग्रेस को लेकर हाईकमान की बैठक हो सकती है, जिसमें इस मामले पर अंतिम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि विवाद तब बढ़ा जब नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर 500 करोड़ रुपये से जुड़ा बयान दिया। इसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बावजूद उनका रुख न केवल पार्टी नेताओं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के प्रति भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

कांग्रेस हाईकमान की इस एंट्री को पार्टी के अंदर अनुशासन और नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब हाईकमान इस मामले की गहनता से जांच कर अंतिम फैसला लेगा, ताकि किसी भी तरह का आंतरिक विवाद पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.