Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने बाढ़ और ऋण प्रभावित किसानों को दी राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि अगस्त-सितंबर माह में प्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया और नुकसान की त्वरित पहचान के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से अब तक 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा जारी किया जा चुका है। इसमें बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख, कपास के लिए 27 करोड़ 43 लाख, धान के लिए 22 करोड़ 51 लाख और गवार के लिए 14 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि शामिल है। विशेष रूप से चरखी दादरी के किसानों को सर्वाधिक 23 करोड़ 55 लाख, हिसार को 17 करोड़ 82 लाख और भिवानी को 12 करोड़ 15 लाख रुपए दिए गए।

सत्यापन के बाद कुल 1,20,380 एकड़ कृषि क्षेत्र को क्षतिग्रस्त पाया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में किसानों को मुआवजा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15,448 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। खरीफ सीजन 2021 में बाजरे को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया, जिसके तहत किसानों को 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लाभ दिया गया। इस निर्णय के तहत आज 1,57,000 किसानों को 358 करोड़ 62 लाख रुपए बाजरा भावांतर के रूप में प्रदान किए गए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने शहरी विकास के लिए भी वित्तीय मदद की घोषणा की। EDC फंड से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व हिसार मेट्रो विकास प्राधिकरण को 1,700 करोड़ रुपए जारी किए गए। इसी वित्त वर्ष में नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने शहरी क्षेत्र में बाहरी विकास कार्यों के लिए EDC फंड से 1,500 करोड़ रुपए दिए।

किसानों के ऋण समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने एकमुश्त निपटान योजना की शुरुआत भी की। इसके तहत PACS से ऋण लेने वाले किसान यदि अपनी मूल राशि जमा करवाते हैं, तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 6,81,182 किसानों और गरीब मजदूरों को मिलेगा, जिसमें 2,266 करोड़ रुपए ब्याज माफ किया जाएगा। मृत किसानों के परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, उन्हें 900 करोड़ रुपए ब्याज माफ किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.