Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा CM दिल्ली दौरे पर, सांसदों के साथ बैठक और पीएम से मुलाकात

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहे। उन्होंने सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान सूबे के सभी बीजेपी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ विस्तृत बैठक की। इस बैठक में राज्य के कई अहम विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। लगभग दो घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी संसद भवन के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

संसद भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधे घंटे की मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हरियाणा की केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही सांसदों के साथ बैठक में चर्चा किए गए मुद्दों और फीडबैक को भी पीएम के सामने रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को कुरुक्षेत्र के पांचजन्य संघ चौक का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अमित शाह का हरियाणा दौरा

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को हरियाणा दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे गलत प्रचार का जवाब अमित शाह ने तथ्यों के साथ दिया है। कांग्रेस के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर उन्होंने कहा कि इसके कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं और कांग्रेस कभी धरातल पर मुद्दों का सामना नहीं कर पाई।

ब्रेकफास्ट बैठक में शामिल सांसद और मंत्री

हरियाणा भवन, नई दिल्ली में हुई ब्रेकफास्ट बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, चौधरी धर्मवीर, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, सुभाष बराला, किरण चौधरी और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा शामिल थे।

संसद और विधानसभा सत्र की तैयारियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री से राज्य के विधानसभा विंटर सत्र की तैयारियों और सरकार के कार्यों के बारे में भी जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने केंद्रीय और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.