Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडिगो संकट में DGCA का बड़ा एक्शन: चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड

नई दिल्ली | इंडिगो एयरलाइन में हाल ही में उत्पन्न संकट के बीच, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सख्त कदम उठाते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है। DGCA का कहना है कि ये अधिकारी एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों के पालन की जिम्मेदारी संभालते थे, लेकिन निरीक्षण और मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया।

यह कार्रवाई उस समय हुई है जब इस महीने की शुरुआत में इंडिगो ने हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा था, जिससे देशभर के लाखों यात्री प्रभावित हुए थे। DGCA ने बताया कि निलंबित कर्मचारियों की ओर से एयरलाइन के सुरक्षा मानकों और ऑपरेशन नियमों की निगरानी में चूक हुई थी, जिससे यात्रियों और उड़ान संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा।

DGCA ने गुरुग्राम स्थित इंडिगो कार्यालय में दो विशेष निगरानी टीमों की भी तैनाती की है। इन टीमों का काम क्रू शेड्यूल, रिफंड प्रक्रिया और अन्य ऑपरेशनल गतिविधियों की निगरानी करना है। सभी रिपोर्टें प्रतिदिन शाम 6 बजे DGCA को भेजी जाएंगी, ताकि एयरलाइन के संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयरलाइन की ओर से धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन सामान्य किया जा रहा है, लेकिन DGCA का यह कदम साफ संदेश है कि सुरक्षा और नियम पालन में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.