पंजाब | वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को उनके पैतृक शहर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका उम्र 90 वर्ष थी।
शिवराज पाटिल ने भारतीय राजनीति में लंबा और सम्मानजनक करियर बनाया। वे लोकसभा के पूर्व स्पीकर रह चुके हैं और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व संभाल चुके हैं। उन्हें लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुना गया। इसके अलावा, उन्होंने 2010 से 2015 तक पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
शिवराज पाटिल का राजनीतिक करियर समर्पण, नेतृत्व और सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर नेताओं और नागरिकों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।